नाबालिग अपहृता सकुशल बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार।सोनौली पुलिस की कार्रवाई, कई महीनों से चल रही तलाश हुई सफल!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो | महराजगंज

 

थाना सोनौली पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए कई महीनों से लापता चल रही नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मामले में नामजद आरोपी हरिश्चन्द गौतम (22 वर्ष), निवासी ग्राम बरगदवा उर्फ गनवरिया, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज को भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार थाना सोनौली में दिनांक 27 जनवरी 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 05/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपहृता की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 7 जून 2026 को पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया तथा नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का सफल खुलासा हुआ है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार, कांस्टेबल विशाल सिंह, रिजर्व कांस्टेबल भानू प्रसाद तथा महिला कांस्टेबल प्रेमशीला चौहान शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *