*जखीरा चौराहे से विकास को मिली नई रफ्तार, छह संपर्क मार्गों का हुआ शिलान्यास।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi Maharajganj /News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 10 जुलाई। जिले के ग्रामीण अंचलों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जखीरा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में छह संपर्क मार्गों के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्यों की शुरुआत कर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया।

 

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों तक आधुनिक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास कार्यों के माध्यम से प्रदेश का हर गांव प्रगति की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

 

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नए संपर्क मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहेगी।

 

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री बबलू यादव, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, डीसीएफ चेयरमैन अंगद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भोला मल्ल, अरविंद चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता, जगदीश मल्ल, वीरेंद्र सिंह, प्रमुख वेद शुक्ला, जय हिंद चौधरी, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आर.के. मिश्रा, सहायक अभियंता और अवर अभियंता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *