Bureau Report/News 18 Plus /Ramesh Kumar Yadav/ Farenda
आनन्दनगर/ महराजगंज।विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर फरेंदा रेंज अंतर्गत दैनिक श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें आवश्यक किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सराहना देना और उनका मनोबल बढ़ाना रहा।कार्यक्रम के दौरान फरेंदा रेंजर एस.के. चतुर्वेदी ने श्रमिकों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने ने विजय कुमार,मनोज यादव,सुरेंद्र मौर्य एवं भाटे सहित कई श्रमिकों को किट वितरित की गई।रेंजर एस.के. चतुर्वेदी ने कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी हैं। उन्होंने श्रमिकों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर डिप्टी रेंजर अरुण सिंह व अनिल सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहें।