*यूपीएमएसआरए क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आगाज़, मारविक्स ने दर्ज की शानदार जीत।*

Bureau Report /Sarvesh Chaturvedi /News 18 Plus /Gorakhpur 

गोरखपुर उत्तर प्रदेश–उत्तराखंड मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) गोरखपुर इकाई द्वारा आयोजित यूपीएमएसआरए क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 (सीजन-2) का आज भव्य शुभारम्भ प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड, गोरखपुर में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया तथा मैदान में उतरकर सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला द मारविक्स और यूपीएमएसआरए सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में द मारविक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 21 रनों से जीत हासिल कर सीजन-2 की पहली जीत अपने नाम की।

 

इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समुदाय के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। आने वाले दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

 

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच ने ही दर्शकों को रोमांच से भर दिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि इस सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा और उच्चस्तरीय खेल देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *