*अवैध खनन पर परसामलिक पुलिस का शिकंजा, मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

महराजगंज: जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना परसामलिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा एवं थानाध्यक्ष परसामलिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को उ0नि0 संदीप कुमार वर्मा मय हमराह का0 अंगद यादव क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम महुलानी से एक लाल रंग का महिंद्रा अर्जुन 605 DI ट्रैक्टर एवं ट्रॉली पकड़ी गई, जिस पर अवैध खनन की मिट्टी लदी हुई थी।

 

पुलिस टीम वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाई और सुरक्षार्थ खड़ा कराया। मामले में आवश्यक रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी जा रही है तथा अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

कार्यवाही करने वाली टीम में उ0नि0 संदीप कुमार वर्मा एवं का0 अंगद यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *