सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने की विशेष बैठक।

रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

 

महराजगंज: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने शुक्रवार को स्थानीय सर्राफा व्यापारियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में व्यापारियों की समस्याएं सुनने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

एसपी ने पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर जोर देते हुए सभी सर्राफा व्यवसायियों को दुकानों के अंदर और बाहर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उन्हें हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर देने की अपील की गई।

 

बैठक में स्थानीय सर्राफा व्यापारी एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *