मादक पदार्थों पर पुलिस का बड़ा वार: 390 इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज, 10 मई 2026।

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनौली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

 

पुलिस टीम द्वारा 9 मई की रात धौरहरा सर्विस लेन स्थित पावर हाउस के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से डाईजापाम, बुप्रेनॉर्फिन और प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड के कुल 390 इंजेक्शन (एम्पुल) बरामद हुए।

 

गिरफ्तार युवक की पहचान समीर अहमद (23 वर्ष) निवासी बैरवा चंदनपुर, थाना नौतनवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

 

क्या-क्या हुआ बरामद

डाईजापाम इंजेक्शन – 130 एम्पुल

बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन – 130 एम्पुल

प्रोमेथाज़ीन हाइड्रोक्लोराइड – 130 एम्पुल

कुल बरामदगी – 390 एम्पुल

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

 

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी और अन्य गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

पुलिस की कार्रवाई जारी!

 

पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *