*सख्ती के साथ सड़क सुरक्षा: निचलौल में 85 वाहनों का चालान, यातायात नियमों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा।*

Bureau Report /Anubhav /Patel Nichlaul News 18 Plus /Correspondent 

महराजगंज/निचलौल जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक स्तर पर यातायात चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

 

अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 85 वाहनों का चालान काटा। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले और तेज रफ्तार में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे लापरवाह वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

 

थाना प्रभारी ने न्यूज़ 18± प्लस के संवाददाता से बातचीत में बताया कि यह अभियान आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण लोगों की लापरवाही है, जैसे बिना हेलमेट वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और तेज गति से ड्राइविंग करना। इन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

चेकिंग के दौरान निचलौल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। आने-जाने वाले वाहनों पर पैनी नजर रखी गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ-साथ वाहनों के कागजातों की भी सघन जांच की गई।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और लोगों में नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *