*बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 28 मई 2026 बकरीद पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को श्यामदेउरवा, परतावल बाजार, भिटौली सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

 

परतावल बाजार में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करें।

 

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए नमाज स्थलों और ईदगाहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। साथ ही शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखने तथा क्षेत्र में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार देश दीपक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *