Bureau Report/ Dilip Kumar Pandey /News 18 Plus/ Correspondent /Nichlaul
महराजगंज जनपद के निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10+2 बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसमें नेहा रौनियार ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं अनमोल मधेशिया और वैष्णवी मधेशिया ने 88-88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
इसके अलावा श्रेया गुप्ता और अखिल शर्मा ने 84 प्रतिशत, शिखर मौर्य ने 83 प्रतिशत, उदय प्रताप सिंह ने 82 प्रतिशत, परिधि जायसवाल ने 81 प्रतिशत, अंकु यादव ने 79 प्रतिशत, अंकिता दुबे और अभय उपाध्याय ने 74-74 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो बे ने संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उत्कृष्ट परिणाम संभव हो सका है।
विद्यालय परिवार ने छात्रों की इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि इन होनहार विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे महराजगंज जिले का मान बढ़ाया है।