वरिष्ठ अधिवक्ता ध्रुव नारायण मिश्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

 

ब्यूरो : आनंदनगर /फरेंदा

 

महराजगंज आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर के औद्योगिक नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता ध्रुव नारायण मिश्र का बीते दिनों उनके आवास पर निधन हो गया। वह लगभग 75 वर्ष के थे।उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।स्वर्गीय मिश्र का अंतिम संस्कार रोहिन नदी के तट पर पूरे विधि-विधान और कर्मकांड के साथ संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, मित्र और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए।

उनके निधन की सूचना मिलते ही नात-रिश्तेदार, इष्ट मित्र एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते रहे। जो भी इस दुखद समाचार को सुन रहा था, वह स्तब्ध रह गया।इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी शिवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन राजेश जायसवाल,पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मुहम्मद अली, नगर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव त्रिभुवन मिश्र, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह, सपा नेता अमित चौबे, पूर्व सभासद देवीशरण दूबे, पूर्व वार अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।इसके अलावा अधिवक्ता समुदाय, दीवानी एवं तहसील के वकीलों, वृद्धाश्रम परिवार तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

स्वर्गीय ध्रुव नारायण मिश्र अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और विधि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सदैव याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *