ब्यूरो : फरेंदा /आनन्दनगर
महराजगंज।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना फरेन्दा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को जिसकी उम्र 30 वर्षीय, निवासिनी बारातगाड़ा मंदिर टोला, थाना फरेन्दा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 120 टेट्रा पैकेट (प्रत्येक 200 मिली) “बंटी-बबली” ब्रांड की अवैध शराब बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।इस दौरान उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव,हेड कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश गौंड़,व महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी मौजूद रहीं।