Bureau Report /News 18 Plus /Siswa Kothibar
कोठीभार/महराजगंज। शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को लेकर कोठीभार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे में पैदल गश्त कर सतर्कता का संदेश दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा एवं चौकी प्रभारी डीपी मौर्या ने मिशन शक्ति टीम के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया।
पुलिस टीम ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त जारी रहेगी।