*विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कमरे में फंदे से लटका मिला शव।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Chowk News 18 Plus/ Chief Editor 

 

 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई!

 

महराजगंज। चौक नगर पंचायत के दिग्विजयनाथ नगर में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सितारा यादव (पत्नी विक्रम यादव) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव की रहने वाली थी। परिजनों के मुताबिक, उसका विवाह 2 दिसंबर 2022 को हुआ था।

 

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह परिवार के सदस्य जब नीचे आए तो कमरे का दरवाजा खोलने पर विवाहिता फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण कराया और साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और मृतका के मायके पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *