Bureau Report/ News 18 Plus /Chowk
महराजगंज। थाना चौक पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का करीब 10 किलोग्राम वजनी पीतल का घंटा बरामद किया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना चौक में दर्ज मुकदमा संख्या 111/2026, धारा 303(2)/317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सुग्रीव पुत्र चिन्नी, निवासी ग्राम सवरेजी, थाना कोतवाली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 58 वर्ष, को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किया गया लगभग 10 किलोग्राम वजनी एक पीतल का घंटा बरामद हुआ।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
बरामदगी :
एक अदद पीतल का घंटा (वजन लगभग 10 किलोग्राम)
गिरफ्तारी करने वाली टीम :
उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव
हेड कांस्टेबल मनोज यादव
कांस्टेबल विनय यादव