*बिना सबूत बदनाम करना बंद करें” — गुप्ता बिरयानी संचालक का छलका दर्द, बोले: मेरी रोजी-रोटी पर पड़ रहा सीधा असर।*

Bureau Report/News 18 Plus Correspondent /Nichlaul

 

निचलौल थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता अनुयापी के समीप संचालित गुप्ता बिरयानी शॉप का नाम चर्चाओं में आने के बाद दुकान संचालकों ने सामने आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके प्रतिष्ठानों पर किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं होता और बिना किसी ठोस प्रमाण के लगाए जा रहे आरोप उनकी वर्षों की मेहनत से बनाई गई प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

 

गुप्ता अनुयापी के संचालक ने बातचीत में बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि संचालित नहीं होती। उन्होंने कहा कि दुकान प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे खुलती है और रात 10:00 बजे निर्धारित समय के अनुसार बंद कर दी जाती है। दुकान का संचालन पूरी तरह नियमित और वैध तरीके से किया जाता है।

 

वहीं गुप्ता बिरयानी शॉप के संचालक अरुण कुमार गुप्ता ने भी सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनका किसी भी अवैध गतिविधि से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कुछ युवक उनकी दुकान पर आते-जाते थे, जिनके नशा करने की जानकारी मिलने पर उन्हें दुकान से हटा दिया गया। इसके बाद उनका उन लोगों से कोई संबंध नहीं है।

 

अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि इसके बावजूद यदि बार-बार उनकी दुकान का नाम विवादों से जोड़ा जाता है या बिना ठोस आधार के प्रशासनिक कार्रवाई और जांच की चर्चा होती है, तो इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्राहक भ्रमित हो जाते हैं और उनकी वर्षों की मेहनत से बनी साख प्रभावित होती है।

 

उन्होंने कहा, “मैं एक गरीब परिवार से हूं। इसी दुकान से अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं। मेरी दुकान से दो से चार लोगों की रोजी-रोटी भी चलती है। यदि बिना प्रमाण के मेरी छवि खराब की जाएगी तो इससे सिर्फ मेरा ही नहीं, मेरे कर्मचारियों का भी नुकसान होगा।”

 

दुकान संचालक ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई ठोस साक्ष्य है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए, लेकिन केवल अफवाहों या निराधार आरोपों के आधार पर किसी की सामाजिक प्रतिष्ठा और आजीविका को प्रभावित करना उचित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *