रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 427 वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई में बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग तथा तेज रफ्तार जैसे मामलों को शामिल किया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 96 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा तथा भारी जमानत मुचलके से पाबंद किया। वहीं धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत 25 लोगों पर भी कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।
पैदल गश्त और सघन चेकिंग
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों व आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। बैंक, एटीएम और वित्तीय संस्थानों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।
जन संवाद और शांति समिति बैठकें
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, किसानों और संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठकें आयोजित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।
विवेचनाओं का निस्तारण
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा 06 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
भिटौली थाना की विशेष कार्रवाई
थाना भिटौली पुलिस ने अभियुक्त अमरमणि पुत्र रामराज निवासी सोहरौना रजा के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
इसके अलावा 01/02 मई 2026 को जनपद में विभिन्न अपराधों में कुल 96 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी बेहद आवश्यक है।