रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज, 07 मई 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, शांति व्यवस्था और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।
यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा!
पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज रफ्तार और अन्य उल्लंघनों पर 422 वाहनों का चालान किया, जबकि 01 वाहन सीज किया गया।
शांति व्यवस्था के लिए 41 गिरफ्तार!
शांति भंग की आशंका के चलते पुलिस ने 41 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान किया। वहीं 34 पुलिस एक्ट के तहत 92 लोगों पर कार्रवाई की गई।
मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
पैदल गश्त और सुरक्षा चेकिंग तेज!
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त बढ़ाई गई। बाजार, बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। साथ ही आम जनता से संवाद कर अतिक्रमण हटाने और यातायात सुगम बनाने की अपील की गई।
जनसंवाद से मजबूत हो रहा भरोसा!
थानों में शांति समिति की बैठकों के जरिए संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की गई।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी!
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कच्ची व देशी शराब बरामद की गई। अलग-अलग थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
विवेचनाओं का तेजी से निस्तारण!
लंबित मामलों के निपटारे के अभियान के तहत 07 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
कुल 48 अभियुक्त गिरफ्तार
06/07 मई 2026 के दौरान विभिन्न अपराधों में कुल 48 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।