सर्पदंश से छात्रा की मौत, पीड़ित परिवार को विधायक ने दी 4 लाख की सहायता

रिपोर्ट रमेश यादव

आनन्दनगर/ pharenda

महराजगंज ।जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम भगवानपुर बालिका का कुछ दिन पहले सर्पदंश से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय फरेंदा की छात्रा कल्यानी की दर्दनाक मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मृतका के पिता जयहिंद शर्मा को अहेतुक सहायता के रूप में 4 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इस कठिन घड़ी में सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।मौके पर उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, बीजेपी वरिष्ठ नेता हरिकेश पाठक,प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। पीड़ित परिवार ने विधायक द्वारा दी गई आर्थिक सहायता के लिए आभार जताया और कहा कि ऐसे कठिन समय में जनप्रतिनिधि का सहयोग मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *