*सड़क पर अचानक हुआ हादसा… बाइक की टक्कर से पैदल यात्री घायल, एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया!*

News 18 Plus /Bureau /Sinduria Maharajganj 

 

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहे के आगे मंगलवार शाम सड़क हादसे में एक पैदल यात्री घायल हो गया। बताया गया कि करीब रात 8:20 बजे एक बाइक सवार ने सड़क पर पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

 

हादसे में मनोहर पुत्र टेंगन निवासी सेमरी, थाना सिंदुरिया, जनपद महराजगंज को हल्की-फुल्की चोटें आईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चिउतहा चौकी प्रभारी मनोज कुमार यादव ने ततपरता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

 

बाइक चालक की पहचान संतोष चौबे पुत्र शिवशंकर चौबे निवासी बलहीखोर, थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था कायम रही। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *