*फरेंदा आनन्दनगर नगर पंचायत में स्वच्छता मिशन को मिली नई रफ्तार नये कूड़ा कलेक्शन वाहन व लिफ्टर का विधिवत पूजन, साफ-सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत।*

Bureau Report/ Sarvesh Chaturvedi /Farenda News 18 Plus /Correspondent 

महाराजगंज आनन्दनगर फरेंदा: नगर पंचायत आनन्दनगर में नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में मंगलवार को नये कूड़ा कलेक्शन वाहन एवं लिफ्टर का विधिवत पूजन कराया गया।

 

नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इन नये वाहनों के संचालन से नगर में कूड़ा उठान, सफाई व्यवस्था एवं पथ प्रकाश व्यवस्था के कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

 

कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत आनन्दनगर के पूर्व चेयरमैन एवं चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अनुज भारती, सभासदगण तथा नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

नगरवासियों ने नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे नगर की सफाई व्यवस्था पहले से अधिक बेहतर और प्रभावी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *