Bureau Report /Dilip Kumar Pandey/ Chowk News 18 Plus /Correspondent
महराजगंज: जनपद में गुमशुदाओं की तलाश को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुमशुदगी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना चौक पर दर्ज गुमशुदगी संख्या 29/2026, दिनांक 26 मई 2026 से संबंधित इमलावती पत्नी हुमराज साहनी निवासी वार्ड नंबर-15, थाना चौक, जनपद महराजगंज उम्र करीब 30 वर्ष को पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को ग्राम 27 नर्सरी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना चौक पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल राजेश चौहान एवं महिला कांस्टेबल आरती यादव शामिल रहे।