*पंचायत से पार्लियामेंट तक गूंजा नारी शक्ति का स्वर — महराजगंज में हुआ ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’, 15 महिलाओं का सम्मान।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी /महाराजगंज 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज 13 अप्रैल 2026 विकास भवन सभागार में सोमवार को नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। “पंचायत से पार्लियामेंट तक — निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने की।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान मा0 प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने बड़े ध्यान और उत्साह से देखा।“नारी अब बदलाव की धुरी बन चुकी है” — चारू चौधरी अपने संबोधन में मा0 उपाध्यक्ष ने कहा कि आज की नारी केवल दर्शक नहीं, बल्कि परिवर्तन युग की सशक्त भागीदार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ महिलाओं को मिल रहा है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब नारी सशक्तिकरण केवल कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत बन चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती नारी शक्ति

चारू चौधरी ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शून्य ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उनका उत्थान सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ डटकर मुकाबला करें, क्योंकि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

15 महिलाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिला शक्ति को मंच से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे सभागार में गौरव का माहौल बन गया।प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, एसएचओ महिला थाना, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर, महिला कल्याण विभाग के काउंसलर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

महराजगंज का यह सम्मेलन न केवल महिलाओं के सम्मान का मंच बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि अब नारी शक्ति ही नवभारत के निर्माण की असली ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *