*सोनौली बॉर्डर पर लोडिंग ठप होने की खबर भ्रामक, ट्रकों का आवागमन सुचारू: पुलिस।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj 

News 18 Plus /Chief Editor 

महराजगंज सोशल मीडिया पर प्रसारित एक खबर में यह आरोप लगाया गया था कि पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए नेपाली ट्रक चालकों ने सोनौली बॉर्डर पर लोडिंग कार्य ठप कर दिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल जांच कराई गई।

 

जांच में यह तथ्य सामने आया कि सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह से नियमित और व्यवस्थित रूप से जारी है। ट्रक अपने निर्धारित क्रम के अनुसार बॉर्डर पार कर नेपाल में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर से आने वाले वाहनों की भी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ नेपाली ट्रक चालक निर्धारित कतार को तोड़कर आगे निकलने का प्रयास करते हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा उन्हें रोककर पुनः क्रम में लगाया जाता है। इसी कार्रवाई से असंतुष्ट होकर कुछ चालकों द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि बॉर्डर पर ट्रकों का आवागमन और लोडिंग कार्य पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर लगातार सतर्क निगरानी रखी जा रही है और किसी प्रकार की अव्यवस्था या लोडिंग ठप होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *