हेलमेट-सीट बेल्ट के प्रयोग और निर्धारित गति में वाहन चलाने की दी गई सीख, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की पुलिस ने की अपील।
न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/महराजगंज
महराजगंज, 22 नवंबर। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न बस, टैक्सी, टेंपो एवं ई-रिक्शा स्टैंड पर पहुंचकर वाहन चालकों और यात्रियों को पम्पलेट वितरित किए गए तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं यात्रियों को सुरक्षित यात्रा, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया।
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपना योगदान दें।