Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज में उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। परीक्षा 08 जून, 09 जून और 10 जून 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर संभावित भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए परीक्षा केंद्र स्थित राजकीय जैन इंटर कॉलेज, महराजगंज के आसपास तीनों परीक्षा दिवसों पर सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
सिंदुरिया नो-एंट्री/डायवर्जन
शिकारीपुर नो-एंट्री/डायवर्जन
अड्डा बाजार नो-एंट्री/डायवर्जन
पकड़ी चौकी नो-एंट्री/डायवर्जन
हालांकि, आपातकालीन सेवाओं एवं रोडवेज यात्री बसों को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने का अनुरोध किया है।