*शहीद भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि, हत्यारों को फांसी देने की उठी मांग,निचलौल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, “भरत भूषण तिवारी अमर रहें” के नारों से गूंजा नगर!*

Bureau Report: Dilip Kumar Pandey, Correspondent /News 18 Plus /Nichlaul,

 

भोजपुर (बिहार) के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी ग्राम निवासी शहीद भरत भूषण तिवारी की स्मृति में रविवार सायं 6 बजे निचलौल नगर स्थित एसके मैरेज हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन ब्राह्मण महासंस्था ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, जिला इकाई महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

 

श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने शहीद भरत भूषण तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन किया।

 

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी का बलिदान समाज सदैव याद रखेगा। उन्होंने उनके हत्यारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए बिहार सरकार से दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी जैसी कठोर सजा दिलाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय में विलंब पीड़ित परिवार के साथ अन्याय होगा, इसलिए मामले का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण आवश्यक है।

 

कार्यक्रम के दौरान “शहीद भरत भूषण तिवारी अमर रहें”, “जब तक सूरज-चांद रहेगा, भरत तेरा नाम रहेगा” तथा “हत्यारों को फांसी दो” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में शहीद के सम्मान और न्याय की मांग को बुलंद किया।

 

श्रद्धांजलि सभा के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीद भरत भूषण तिवारी की स्मृति को सदैव जीवित रखा जाएगा तथा न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाती रहेगी।हत्यारों को फांसी देने की मांग कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और आयोजकों द्वारा व्यक्त की गई मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *