*बिना वैध दस्तावेज के नेपाल में प्रवेश की कोशिश, अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार।*

Bureau Report/News 18 Plus Correspondent /Sonauli 

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध आवागमन और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के तहत सोनौली पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में एक अमेरिकी नागरिक को बिना वैध यात्रा दस्तावेज के नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे एसएसबी की 22वीं वाहिनी, सोनौली ने भारत से नेपाल की ओर बिना आवश्यक वैध दस्तावेज के जा रहे जॉर्डन ब्राउन (36) निवासी कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका को सीमा पर पकड़ लिया। मामले में थाना सोनौली पर मु0अ0सं0 68/2026 के तहत आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की धारा 21/23 में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा, धार्मिक पुस्तकें, एआई ट्रांसलेटर, चीन का पासपोर्ट, डायरी, घड़ी तथा अन्य व्यक्तिगत सामान बरामद हुआ है।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नारायण सिंह दानू, मुख्य आरक्षी करवीर प्रताप गहलोत तथा आरक्षी गुड्डु कुमार सहित सोनौली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *