*साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत, ठगी के ₹3 हजार खाते में कराए वापस।*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi /Chowk News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज: जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के अभियान के तहत थाना चौक साइबर सेल ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के ₹3,000 उसके बैंक खाते में वापस कराए हैं।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में थाना चौक साइबर सेल ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार रुदलापुर निवासी दिवाकर पाण्डेय के साथ 24 अगस्त 2025 को ₹3,000 की साइबर ठगी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।

 

शिकायत के आधार पर थाना चौक साइबर सेल ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी ₹3,000 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह एवं कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *