*पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, बरगदवा पुलिस की कार्रवाई।*

Bureau Report /Mohammad /Akram Khan Thuthibari /Correspondent /News 18 Plus 

 

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरगदवा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार थाना बरगदवा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 0051/2026, धारा 74, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रामअवध मौर्या उर्फ मुराउ (65 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय खेदू निवासी खैरहवा जंगल, थाना बरगदवा, जनपद महराजगंज को 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अजीत कुमार भारती, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार एवं कांस्टेबल विवेकानन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *