Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज, 23 जून। जनपद में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को यातायात पुलिस ने नगर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान दुपहिया और चार पहिया वाहनों की गहन जांच की गई। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है। यह अभियान आमजन की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।