Bureau Report /Dilip Kumar Pandey /News 18 Plus: /Maharajganj
महराजगंज, 14 मई 2026। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के जनपद महराजगंज के थाना नौतनवा क्षेत्र में प्रस्तावित आगमन एवं भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट, जनसुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।