Bureau Report /Narsingh Upadhyay maharajganj /News 18 Plus/ Sub Editor
महराजगंज, 12 जून 2026: पुलिस लाइन महराजगंज में स्टोर कार्यालय प्रभारी स्वर्गीय उपनिरीक्षक ए.पी. रंगीलाल के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्व. रंगीलाल के कर्तव्यनिष्ठ, सरल एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके निधन को पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुखद क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
पुलिस परिवार ने स्व. रंगीलाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।