पुलिस लाइन में वेलफेयर कार्यक्रम: मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान।

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज: पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित पुलिस वेलफेयर कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन एवं कठिन परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की उपलब्धियां पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय हैं। ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं और उनमें आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

 

कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी बधाई दी गई तथा उनके योगदान की सराहना की गई। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *