16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, अज्ञात युवक पर एफआईआर!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिसवा कोठीभार

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम कारीडीहा में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर 2026 की शाम करीब छह बजे रेशमा देवी पत्नी चौथी चौहान की 16 वर्षीय पुत्री नन्दनी कुमारी घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री जिस अज्ञात युवक से फोन पर बातचीत करती थी, वही उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

 

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद युवक से संपर्क किए जाने पर बताए गए दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। परिवार ने आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन नाबालिग का कोई सुराग नहीं मिला।

 

थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस नाबालिग की तलाश के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *