*आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी महिला गिरफ्तार, न्यायालय में पेश!*

News 18 Plus /Bureau /Chowk 

 

चौक/महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम से संबंधित एक वारंटी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौक के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए ग्राम सलामतगढ़ में दबिश दी। इस दौरान मुकदमा संख्या 26/2021, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम से संबंधित ई-वारंटी झांती देवी (46 वर्ष), पत्नी द्वारिका साहनी, निवासी सलामतगढ़, थाना चौक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी महिला को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

उप निरीक्षक शिवम कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आदेश पाण्डेय एवं महिला कांस्टेबल अन्नू भारती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *