Bureau Report /News 18 Plus /Nichlaul
महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कपिया तिराहे के पास जिगिनहवा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।
इसी क्रम में 15 अक्टूबर 2026 को थाना निचलौल पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 251/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त दुर्गेश चौधरी (23) पुत्र कमलेश चौधरी, निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64(2)(m), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा धारा 5L/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, मुख्य आरक्षी वीर अभिमन्यु तथा आरक्षी रामप्रीत शामिल रहे।