12 वर्षीय बालक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप; कोठीभार पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी!

News 18 Plus /Bureau: Correspondent Siswa Kothibar

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम खेसरारी चौधरी टोला से 12 वर्षीय बालक के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने अपने स्तर पर गांव और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद कोठीभार थाने में तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश प्रसाद पुत्र स्व. राधे प्रसाद, निवासी ग्राम खेसरारी चौधरी टोला, थाना कोठीभार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बीते 20 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल सका।

 

परिजनों के अनुसार, लापता बालक की लंबाई करीब 4 फीट 5 इंच, रंग सांवला है। घटना के समय उसने काले रंग का लोअर और इंसुलेटी (हल्के ग्रे) रंग की शर्ट पहन रखी थी।

 

शिकायत के आधार पर कोठीभार पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल कोठीभार थाना या निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचना दें, ताकि बालक को सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *