Bureau Report/ Rajiv Tripathi /Chowk News 18 Plus/ Co-Editor
महराजगंज। चौक थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 58 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र स्व. मोटेईल गुप्ता, निवासी ग्राम पल्टा बसवार, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 76, 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को 11 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे थाना चौक क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 बुजमान यादव एवं कांस्टेबल निजाम, थाना चौक शामिल रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।