*101 खोए मोबाइल बरामद, महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी।सर्विलांस सेल ने 30 लाख के स्मार्टफोन खोजकर लौटाए, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus/ Chief Editor

 

महराजगंज पुलिस ने तकनीकी दक्षता और सक्रिय पुलिसिंग का शानदार उदाहरण पेश करते हुए 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

जनपद में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और आधुनिक तकनीकी माध्यमों की सहायता से विभिन्न कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन ट्रैक कर खोज निकाले। IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग और तकनीकी सर्विलांस के जरिए यह सफलता हासिल की गई।

 

गुरुवार को सभी संबंधित मोबाइल स्वामियों को बुलाकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और महराजगंज पुलिस की सराहना की।

 

पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

इन कारणों से सबसे ज्यादा गुम हुए मोबाइल

भीड़भाड़ वाले बाजार और मंडियों में खरीदारी के दौरान जेब से गिरना,ऑटो, बस और टैक्सी में यात्रा के दौरान मोबाइल छूट जाना।

बाइक चलाते समय लोअर या पाजामे की जेब से मोबाइल गिरना,पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर व्यायाम या खेलते समय भूल जाना,शादी समारोह और बारात में नृत्य के दौरान मोबाइल गिर जाना।भीड़भाड़ वाले बड़े आयोजनों में मोबाइल खो जाना,धार्मिक स्थलों पर मोबाइल छूट जाना बच्चों द्वारा गेम खेलते समय मोबाइल कहीं रख देना।

बरामदगी करने वाली सर्विलांस टीम

सुशील सिंह,शिवानन्द पासवान,राजकुमार राजभर,आलोक पाण्डेय,सुधीर कुमार यादव,सूरज गुप्ता,नीरज कुमार गोंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *