Bureau Report /Anubhav Patel /Ghugli News 18 Plus /Correspondent
महराजगंज, 14 मई 2026। अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (Nvw)वारंटी बदरेआलम पुत्र नेवास अली निवासी शितलापुर थाना घुघली को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेन्दा द्वारा मु0नं0-2214/21, धारा 406/420 भादवि थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की उम्र करीब 52 वर्ष है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—
उ0नि0 भूपेन्द्र प्रताप सिंह
हे0का0 आशुतोष राय
हे0का0 मुन्ना यादव
थाना घुघली, जनपद महराजगंज।