सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण, अधिकारियों ने दिए सख्त निर्देश।

 

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महराजगंज

 

महराजगंज, 16 मई 2026। तहसील निचलौल में शुक्रवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया, जहां आमजन की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

समाधान दिवस में पहुंचे लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कई पीड़ितों को तत्काल राहत भी प्रदान की गई।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *