महराजगंज पुलिस में बड़ा फेरबदल : चार थानाध्यक्ष समेत 18 उपनिरीक्षकों के तबादले

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की “तबादला एक्सप्रेस” फिर दौड़ी, कार्य में शिथिलता पर सख्त संदेश

 

न्यूज़ 18 प्लस ब्यूरो : महराजगंज

 

जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार थानाध्यक्षों सहित 22 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

तेज तर्रार कार्यशैली के लिए चर्चित एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने एक बार फिर साफ संकेत दे दिया है कि कानून व्यवस्था में ढिलाई, कार्यों में शिथिलता और अनुशासनहीनता अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई और थाना प्रबंधन की समीक्षा के बीच यह तबादला सूची बेहद अहम मानी जा रही है।

 

इन थानों में बदली गई कमान

 

जारी सूची के अनुसार निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त निरीक्षक मिठौली से प्रभारी निरीक्षक बरगदवा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को कोल्हुई से प्रभारी थाना श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक मनोज कुमार राय को पुरंदरपुर से हटाकर निरीक्षक अपराध थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है, जबकि निरीक्षक योगेंद्र राय को फरेंदा से निरीक्षक अपराध थाना मिठौली भेजा गया है।

 

कई थानाध्यक्षों का बदला कार्यक्षेत्र

 

उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना पनियरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह को पनियरा से फरेंदा भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह को श्यामदेउरवा से नौतनवा की कमान सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक कुंवर गौरव सिंह को घुघली से कोल्हुई भेजा गया है।

उपनिरीक्षक सूरज कुमार को कोतवाली से घुघली थाना प्रभारी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक विशाल कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से सिंदुरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

उपनिरीक्षक अंकित सिंह को पीआरओ से निचलौल थाना प्रभारी बनाया गया है।

उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह को कोतवाली से परसामलिक भेजा गया है।

उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सोनौली का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

 

चौकी प्रभारियों और अन्य उपनिरीक्षकों में भी फेरबदल

 

उपनिरीक्षक गौरव राय कनौजिया को सोनौली से प्रभारी थाना पुरंदरपुर बनाया गया है।

उपनिरीक्षक मनीष पटेल को लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी (ठूठीबारी) से थाना चौक भेजा गया है।

उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह को सिंदुरिया से पनियरा स्थानांतरित किया गया है।

उपनिरीक्षक मदनमोहन मिश्र को निचलौल से पीआरओ बनाया गया है।

उपनिरीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला को बरगदवा से पीआरओ कार्यालय भेजा गया है।

उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को चौक से फरेंदा भेजा गया है।

उपनिरीक्षक अभय नारायण सिंह को परसामलिक से पुरंदरपुर स्थानांतरित किया गया है।

उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना सिंदुरिया बनाया गया है।

उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सिंदुरिया से चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर थाना ठूठीबारी बनाया गया है।

 

महकमे में चर्चा तेज, और भी हो सकते हैं बदलाव

 

एसपी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों की मानें तो जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग अपेक्षित स्तर पर नहीं थी, वहां प्रशासनिक सर्जरी की गई है।

 

लगातार चल रहे चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा, महिला सुरक्षा और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी पहले से ही सख्त रुख अपनाए हुए हैं। ऐसे में इस तबादला सूची को “काम करो या हटो” वाले संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

पुलिस महकमे में अब यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले दिनों में प्रदर्शन के आधार पर और भी कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *