रिपोर्ट 18प्लस ब्यूरो: यशवंत विश्वकर्मा पुरन्दरपुर
महराजगंज, 20 मई 2026: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना पुरन्दरपुर परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और पारंपरिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही कहा गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें।
अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों से प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की भी अपील की गई।