सोनौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बीएनएस व डीपी एक्ट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: दिलीप कुमार पाण्डेय सोनौली 

 

महराजगंज: थाना सोनौली पुलिस ने बीएनएस व डीपी एक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सोनौली में दर्ज मु0अ0सं0 42/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में बुधवार को 3 पुरुष और 1 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में अफसर अली उर्फ राज, साकिया खातून, मो. नईम और राहुल शाह शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम खनुआ, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज के निवासी बताए गए हैं।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल अवनीश यादव, अमरेश राय, गुलशन यादव तथा महिला कांस्टेबल सरोज सिंह शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *