मंदिर में देव प्रतिमा खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो: महराजगंज/कोल्हुई

 

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे स्थित सोनार गली के एक मंदिर में देव प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना 20 मई 2026 की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

 

सूचना मिलते ही थाना कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की पहचान राजेश वर्मा पुत्र जयप्रकाश वर्मा निवासी ग्राम कुशहा थाना कोल्हुई, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0-60/2026 धारा 298 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह एवं कांस्टेबल राकेश सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *