News 18 Plus Bureau: Md. Akram Khan Bargadwa
महराजगंज: भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगदवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान नेपाल सीमा के पास एक नेपाली नागरिक को अवैध रूप से यूरिया खाद की तस्करी करते हुए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान शनि कुमार पुत्र हरिराम बेलदार, निवासी रगड़गंज, थाना सनाई, जिला नवलपरासी (नेपाल), उम्र करीब 38 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 02 बोरी अवैध यूरिया खाद तथा तस्करी में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (UP 56 AC 9870) बरामद की गई।
इस मामले में थाना बरगदवा पर मु0अ0सं0- निल/2026 धारा 110 कस्टम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल विवेकानन्द, कांस्टेबल छोटेलाल प्रसाद एवं एसएसबी की संयुक्त टीम शामिल रही।