*खनन माफियाओं पर एसडीम का शिकंजा, मिट्टी लदी ट्रॉली पकड़ी गई,फरेंदा तहसील में अवैध खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, माफियाओं में मचा हड़कंप!*

Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Farenda News 18 Plus/ Chief Editor 

महराजगंज जनपद के आनंदनगर-फरेंदा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। फरेंदा तहसील के ग्राम भगवंतनगर परसिया में एसडीएम शैलेन्द्र गौतम एवं क्षेत्राधिकारी की संयुक्त कार्रवाई में मिट्टी से लदी एक ट्रॉली को पकड़ लिया गया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

एसडीएम शैलेन्द्र गौतम ने साफ शब्दों में कहा कि फरेंदा तहसील क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन लगातार अभियान चलाकर खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का काम करेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि अब अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं। तहसील प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है और लगातार निगरानी कर अवैध कारोबार पर शिकंजा कस रहा है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *