Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Correspondent/ News 18 Plus /Maharajganj
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 07 बैटरियां बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में दो चोरों के साथ चोरी की बैटरियां खरीदने वाले एक दुकानदार को भी दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 263/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित जांच के दौरान पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी की बैटरियां बरामद कीं। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र साहनी निवासी मधुबन, मनीष श्रीवास्तव निवासी शास्त्री नगर तथा सलमान निवासी बरवा फाटक शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 07 अदद चोरी की बैटरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल अजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।