Bureau Report/ Anubhav Patel /Farenda Correspondent/ News 18 Plus
महराजगंज, 28 मई 2026 थाना फरेन्दा की साइबर सेल टीम ने गुम हुए 6 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित स्वामियों को सुपुर्द किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष फरेन्दा के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने यह सफलता हासिल की।
बरामद मोबाइल फोन में Samsung A14 5G, Motorola Moto G85 5G, Vivo T2x 5G, Infinix Smart 8HD, Vivo V2506 और Vivo T3 5G शामिल हैं। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 78 हजार रुपये बताई गई है।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार सिंह, कांस्टेबल स्वतंत्रवीर रावत, कांस्टेबल मनीष यादव एवं महिला कांस्टेबल सोनी पाण्डेय शामिल रहीं।